Top News

ठगड़ा बांध की शोभा बढ़ाएगा विशाल तिरंगा, मंच ने की विधायक व महापौर से मांग


ठगड़ा बांध की शोभा बढ़ाएगा विशाल तिरंगा, मंच ने की विधायक व महापौर से मांग

शहरवासियों को होगी गर्व की अनुभूति, बढ़ेगा तिरंगे के प्रति सम्मान : ईश्वर राजपूत

नई तहरीक : दुर्ग 

छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने ठगड़ा बांध के बीचो-बीच ऊंचा एवं विशाल तिरंगा लगाने की मांग विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल से की है। तत्संबंध में मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक एवं महापौर कहा कि रायपुर तेलीबांधा की तर्ज पर ठगडा बांध के बीचो-बीच तिरंगा झंडा लगाया जाए। 
    गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा तालाब में 30 अप्रैल 2016 को देश का सबसे ऊंचा 82 मीटर तिरंगा झंडा लगाया गया है। प्रदेश के अलावा अनेक राज्यों में इससे भी ऊंचा झंडा लहरा रहा है। दुर्ग शहर में ऊंचा एवं विशाल तिरंगा लगाने के लिए ठगड़ा बांध पिकनिक स्पाट बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में ठगड़ा बांध में लोगों के मनोरंजन के लिए खोला गया है। इसे काफी खूबसूरत और आकर्षक बनाया गया है। शाम को बड़ी संख्या में लोग तफरीह के लिए ठगड़ा बांध का रूख कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक ठगड़ा बांध ट्विनसिटी में मनोरंजन की सर्वाेत्तम जगह बन गया है। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगने से न सिर्फ ठगड़ा बांध की खूबसूरती में इजाफा होगा बल्कि शहरवासियों को गर्व की अनुभूति होगी तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी व तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। 

ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण के लिए मंच ने की कृतज्ञता जाहिर

छत्तीसगढ़ मंच ने ठगड़ा बांध का सौंदर्यीकरण कर इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में उन्नयन कर शहरवासियों को समर्पित करने के लिए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान, गुलाब चौहान, बाबू भाई, गुरमीत सिंग भाटिया, जवाहर सिंह राजपूत सहित अन्य शामिल हैं।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने