एक देश, एक चुनाव विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
✒ नई तहरीक : भिलाई
अग्रसेन जन कल्याण समिति, महिला समिति एवं यूथ समिति द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले समारोह की शुरुआत वाद-विवाद सहित विभिन्न गतिविधियों से हुई।अध्यक्ष बंसी अग्रवाल एवं सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि सेठ बालकृष्ण मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का यह लगातार 42 वां वर्ष है। ‘एक देश, एक चुनाव’ विषण पर आधारित प्रतियोगिता में भिलाई शहर के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 24 प्रतियोगियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डा अरुण पलटा, वाइस चांसलर हेमचंद विश्व विद्यालय एवं डा. संध्या मदन मोहन, प्राचार्या भिलाई महिला महाविद्यालय थीं। विशेष अतिथि के रूप में संजय रुंगटा एवं विजय गुप्ता मौजूद थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पक्ष के रूप में अदिति चंद्राकर, एमजीएम विद्यालय, द्वितीय गोकन सिन्हा, शारदा विद्यालय, रिसाली, तृतीय पल्लवी ठाकुर, सरस्वती शिशु विद्यालय, नेहरू नगर एवं विपक्ष के रुप में प्रथम स्थान सिद्धि, शारदा विद्यालय, रिसाली, द्वितीय तुषार अग्रवाल, डीपीएस रिसाली एवं तृतीय स्थान इशानी, डीएवी हुडको ने प्राप्त किया।
विद्यालय की श्रेणी में प्रथम स्थान शारदा विद्यालय ने प्राप्त हुआ। श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार ग्यारह हजार रुपए नगद सिद्धि, शारदा विद्यालय को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कैलाश अग्रवाल ने एवं आभार प्रदर्शन दिनेश सिंघल ने किया।