नई तहरीक : भिलाई
मैत्री बाग में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम के दौरान कासिम रायपुरी को बेस्ट एंकर, सिंगर के एवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मैत्री बाग के डीजीएम डाक्टर नवीन जैन के हाथों कासिम रायपुरी को शाल ओढ़ाकर, श्रीफल, ट्राफी व सम्मान पत्र भेंटकर बेस्ट एंकर व बेस्ट सिंगर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर राष्ट्रीय मदर टेरेसा सदभावना अवॉर्ड प्राप्त कासिम रायपुरी ने मैत्री बाग प्रबंधन व डीजीएम डाक्टर नवीन जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। डीजीएम डाक्टर जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैत्री बाग में हर सप्ताह आयोजित होने वाले संगीतमय कार्यक्रम को कासिम रायपुरी लगातार सफलता पूर्वक संचालन कर रहे हैं। डाक्टर जैन ने कहा कि मैत्री बाग द्वारा विभिन्न अवसरों पर शहर की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता रहा है। इस श्रृंखला में कासिम रायपुरी को बेस्ट एंकर व बेस्ट सिंगर के एवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर नवीन जैन, ललित यादव, हाजी मिर्जा साजिद बेग, श्री दामोदर, सुभाष जगत, मुकुंद दास, श्री उमेश सहित बड़ी संख्या में मैत्री बाग के पर्यटक और संगीतप्रेमी मौजूद थे। इस मौके पर गायक कलाकारों ने बेहतरीन अंदाज में गीत, गजल, भजन और कव्वाली की प्रस्तुति दी। सभी ने कासिम रायपुर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। आभार प्रदर्शन ललित यादव ने किया।