Top News

विश्व कल्याण की बात करने वाला समाज है ब्राह्मण समाज


नई तहरीक : दुर्ग
 
जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा लोक कला भवन, सिविल लाइन में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित मंच के अध्यक्ष तोरण तिवारी व राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी द्वारा वेद मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित करने से हुई। तत्पश्चात संजय दुबे, जितेन तिवारी, शिवाकांत तिवारी ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा, ब्राह्मण एक ऐसा व्यक्ति है, जो विश्व कल्याण की बात करता है। इनका जन्म ही विश्व कल्याण के लिए हुआ है। विश्व गुरु बनाने में ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम को प्रीति अजय बेहरा, मंजरी दुबे, विश्वनाथ पाणिग्रही, सीएस पांडे व बृज मोहन तिवारी ने भी संबोधित किया।
    तत्पश्चात भगवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया। परिजनों द्वारा शतरूपा शीतला मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुकेश तिवारी, श्याम तिवारी, डॉक्टर गोविंद प्रसाद दीक्षित, सतीश वैष्णव, अविनाश तिवारी, किशोर तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, नंदकिशोर शर्मा, सतीश पांडे, अनीता शुक्ला, गोदावरी पांडे, आरती तिवारी, लीला दुबे, सरिता दुबे, बीपी उपाध्याय, महेश दुबे, विमल तिवारी, राकेश शर्मा, ओंकार प्रसाद तिवारी, आशुतोष मिश्रा, विवेक दुबे, संजय शर्मा, अरुण मिश्रा, सुधीर पांडे, अखिलेश मिश्रा, अमन द्विवेदी सहित काफी संख्या में भी परिजन उपस्थित थे।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने