Top News

एसआईओ ने किया इलाके का दौरान

 9 शाअबानुल मोअज्जम 1444 हिजरी
2 मार्च 2023

स्टूडेंट्स इस्लामिक आर्गेनाइजेशन आॅफ इंडिया (एसआईओ) छत्तीसगढ़ जोन की जानिब से तंजीम की जोनल टीम ने रायपुर, बिलासपुर, चरोदा और भिलाई का दौरा किया। दौरे में शामिल मुनव्वर हुसैन (कौमी सेके्रटरी एसआईओ इंडिया), साजिद अली (रियासती सदर) व मोहम्मद इदरीस खान (रियासती सेके्रटरी) ने नौजवानों और तलबा से मुलाकात कर उन्हे तंजीम की कारगुजारियों की जानकारी देते हुए ‘स्टूडेंट एक्टिविज्म इन कैंपस’, ‘बैलेंसिंग एक्टिविज्म एंड एजुकेशन’ व ‘स्टूडेंट्स रोल इन  सोसाइटी’ जैसे जरूरी मुद्दों पर उनकी रहनुमाई की। 

दौरे की शुरूआत भिलाई से हुई जहां से तंजीम के ओहदेदार चरोदा, रायपुर और फिर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान भिलाई के स्टूडेंट्स सेंटर-लाइब्रेरी, सुपेला, रायपुर के अल-फलाह टॉवर व हनफिया मस्जिद में "कैडर्स मीट" का प्रोग्राम रखा गया, जिसमे नौजवानों और तलबा ने हिस्सा लिया। इस दौरान इमरान अजीज (यूनिट सदर, भिलाई), अनस खान (यूनिट सदर, रायपुर) एवं तबरेज खान (यूनिट सेके्रटरी, चरोदा) ने कौमी सेके्रटरी का इस्तकबाल कर उन्हें अपनी यूनिट के बारे में मालूमात फराहम कराई। 

nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने