Top News

हज 2023 : आजमीन-ए-हज 20 मार्च तक जमा कर सकेंगे दरख्वास्त

18 शाअबानुल मोअज्जम 1444 हिजरी
सनीचर, 11 मार्च 2023

आजमीन-ए-हज की सहूलत के लिए दरख्वास्त जमा करने की मुकर्ररा तारीख आगे बढ़ी : मोहम्मद असलम
हज 2023 : आजमीन-ए-हज 20 मार्च तक जमा कर सकेंगे दरख्वास्त
file photo
नई तहरीक : रायपुर 

छत्तीसगढ़ रियासती हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने प्रेस नोट जारी कर हज 2023 के लिए दरख्वास्त जमा करने की मुकर्ररा तारीख आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी। 
    चेयरमैन जनाब खान ने बताया कि हज कमेटी आॅफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 4 से मौसूला जानकारी के मुताबिक हज-2023 के लिए आॅनलाइन दरख्वास्त जमा करने की मुकर्ररा आखिरी तारीख 10 मार्च को आगे बढ़ाया जाकर 20 मार्च कर दिया गया है। आजमीन-ए-हज 20 मार्च की शाम 5 बजे तक दरख्वास्त जमा कर सकते हैं। जनाब खान ने कहा कि आजमीन-ए-हज के 20 मार्च 2023 या उससे पहले जारी किया व 3 फरवरी 2024 तक की वैलीडिटी वाला पासपोर्ट होना लाजमी है। मजीद जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ रियासती हज कमेटी, रायपुर के दफ्तर से टेलीफोन नंबर  0771-4266646 पर राबता किया जा सकता है।

 

nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने