Top News

सर्वब्राहमण समाज का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन 5 को


नई तहरीक : दुर्ग 

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सतनाम भवन, साईं द्वार, सिविल लाइन में 5 मार्च को प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के अलावा दिव्यांग, विधवा, विधुर और परित्यक्ता सभी के रिश्ते तय करने का प्रयास समाज द्वारा किया जाएगा। वैवाहिक परिचय में शामिल होने के लिए पंजीयन की निर्धारित तिथि 2 मार्च को बढ़ाकर 5 मार्च की सुबह 11 बजे तक कर दिया गया है। पंजीयन शुल्क 200 रुपए निर्धारित है। सम्मेलन में अतिथियों एवं समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई है।  

    सम्मेलन को सफल बनाने सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पांडे, महिला समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पांडे, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुमित शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक पांडे, पंडित अशोक शर्मा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष प्रीति अजय बेहरा, शहर अध्यक्ष मंजरी दुबे, जितेंद्र तिवारी, चंद्र शेखर पांडे, नंदकिशोर शर्मा, शिवाकांत तिवारी, अविनाश तिवारी, राकेश दुबे, दीपेंद्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, विक्की मिश्रा, राहुल भट्ट, विश्वनाथ पाणिग्रही, महेश दुबे, अरुण मिश्रा, किशोर तिवारी, रितेश शर्मा, एनडी तिवारी, राकेश शर्मा, ब्रह्मा तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवम शुक्ला, हनुमान शर्मा, विमल तिवारी, राजेश वडलियारकर, सेल किरण शुक्ला, नमिता शर्मा, संध्या तिवारी, वंदना शर्मा, लीना दुबे, सुमन शर्मा, मंजू पांडे, तूलिका तिवारी, योगिता शर्मा, पिंकी झा, मृदुला शुक्ला, ज्योति शर्मा, सरिता शर्मा, डॉक्टर रतन तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, राकेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, पीके मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनोज तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, अरुण कुंडा, आशुतोष मिश्रा, आरके मिश्रा, शशिकांत दुबे, विवेक दुबे सहित समाज के सभी सदस्य और पदाधिकारी अपने स्तर पर अपना सहयोग कर रहे हैं। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने