गणतत्र दिवस परेड (दिल्ली) में प्रदेश की बबीता व रोशनी ने रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया
नई तहरीक : दुर्ग 1 छग घुड़सवार रेजीमेंट के कैडेटों ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस शिविर-2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए घुड़सवारी में पदक प्राप्त किया।
दाउ श्री वासुदेव कामधेनु विश्वविद्यालय में स्थित रेजीमेंट में पशु चिकित्सा पशु महाविद्यालय के अध्यनरत छात्रों के अलावा अन्य शासकीय विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हं। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक माह का शिविर करीयप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें की देशभर के 17 निदेशालयों से चयनित उत्कृष्ट कैडेट विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। प्रतियोगिताओं में घुड़सवारी, शो जम्पिंग, डेज्साज, टेंट पेगिंग आदि का आयोजन होता है। छग राज्य से घुडसवारी प्रतियोगिता में भाग लेने चयन शिविर जबलपुर मप्र में आयोजित हुआ था जिसमें पहली घुडसवार मप्र स्कांडन, दूसरी घुडसवार महु, रिवा (मप्र) के साथ 1 छग घुड़सवार रेजीमेंट एनसीसी अंजोरा के बीच संघर्षशील प्रतियोगिता हुई जिसमें 10 में से 6 सीट छग की रेजीमेंट ने प्राप्त की। प्रतियोगिता में सीनियर अंडर आफिसर प्रकाश शर्मा, अंडर आफिसर रोशनी देशमुख, सार्जेंट रीना देवांगन, बबीता सिन्हा, ज्योति देशमुख, लांस कारपोरल त्रिभुवन एवं रेजीमेंट के ही 3 घोड़े टाइमर, चयनित हुए।
1 से 29 जनवरी 2023 तक होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली की विभिन्न घुडसवारी प्रतियोगिता में बबीता व रोशनी ने रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह त्रिभुवन ने प्रधानमंत्री रैली में सम्मिलित होकर प्रदेश को गौरान्वित किया।
चयनित घुड़सवार कैडेटो को दिल्ली एवं भोपाल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से उनकें आवास में मिलने का मौका मिला। बच्चों की अथक मेहनत और लगन को देखते हुए राष्ट्रपति, रक्षामंत्री, राज्यपाल एवं मुख्मंत्री द्वारा उन्हें प्रशस्ती मेडल प्रदान किए गए। लगभग डेड़ माह के विभिन्न शिविरों और प्रतियोगिताओं में अपना एवं प्रदेश का नाम रोशन कर अपने रेजीमेंट में वापस होने पर रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल तुषार उपासनी ने कैड्ेटस को बधाई देते हुए उन्हें नए कैडेटों के लिए प्रेरणास्पद बताया।
कैडेट्स ने अपनी विजय के लिए रेजीमेंट के अधिकारी, कर्मचारी एवं टेनर की भूमिका को महत्तवपूर्ण बताया। दाउ श्री वासुदेव कामधेनु विवि के रजिस्टार डा. आरके सोनवाने ने खुशी जाहिर करते हुए रेजीमेंट के लिए और अधिक सुविधाओं की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं भविष्य में घुड़सवार यूनिट को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कैडेट्स ने अपनी सफलता के को एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट राजकुमार गडपायले की कड़ी मेहनत का परिणाम निरुपित किया।