नई तहरीक : दुर्ग
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 44, कसारीडीह, गुरुघासीदास वार्ड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान वार्ड 44 के लोगों में केंद्र की बीजेपी सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिला। वार्डवासियों ने कहा कि हम रोज कमाने खाने वाले हैं। मोदी सरकार की महंगाई के कारण तेल और आटा जैसी जरूरी चीजें भी लेना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तभी बेरोजगारी और महंगाई से छुटकारा मिलेगा।
`वार्डवासियों ने कांग्रेस के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त किया। यात्रा में मुख्य रूप से दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद प्रकाश जोशी, बृजलाल पटेल, अनुप चंदानीया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष भोज राम यादव, अशोक मेहरा, राजेश वाडयालकर, दक्षिण ब्लॉक महिला अध्यक्ष प्रियंका मोडघरे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, विकास यादव, बंसंत खिलाड़ी, दीपक जैन, कल्याण सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र महानंद, चिराग शर्मा, बंटी नवरंग, केडी देवांगन, सतीश पांडे, पिंकी झा, देवेंद्र मारकंडे, अनिल सोनी, के रानी, निकहत खान, निंद्रा जाल, मोहम्मद यूसुफ अली, गणेश सोनी, वाहिद चौहान, मोहित वाल्दे, लीना दुबे, निशांत गोडबोले, सुनीता ढोमरे, लक्ष्मण चंदनिया, हुनर सोनमोगरी और मनोज गेडरे आदि उपस्थित थे।
nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav