साई म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी साजिद मैत्री बाग फ्लावर शो में हुए सम्मानित

नई तहरीक : भिलाई 

मैत्री बाग में आयोजित फ्लावर शो के दौरान साईं म्युजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग को गायकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सांई म्यूजिकल गु्रप द्वारा मैत्री बाग में प्रत्येक रविवार की शाम सुरमयी संध्या के तहत आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाती है। ग्रुप के हाजी मिर्जा साजिद बेग के अलावा राजेश जैन सराफ, उमाशंकर राव, जीपी पांडियन सहित वर्मा मैडम को संगीत में सेवाएं देने के लिए सयंत्र के अधिकारी एमएम गेन्द्रे, जेवाय सपकाले एवं मैत्री बाग के महाप्रबन्धक डा. नवीन जैन द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि फ्लावर शो 2023 में इस वर्ष आधिकारिक तौर पर 80 हजार टिकट बिकी साथ ही इस भव्य आयोजन में वीवीआईपी के अलावा सयंत्र अधिकारी व कर्मचारी को मिलाकर लगभग 1 लाख लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने