Top News

सुरधारा म्यूजिकल ग्रुप को विधायक व महापौर ने किया सम्मानित

नई तहरीक : दुर्ग 

संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाई छूने वाली सुरधारा म्यूजिकल ग्रुप को उसकी उपलब्धियों के लिए विधायक अरुण वोरा व महापाौर धीरक बाकलीवाल द्वारा सम्मानित किया गया। 

ग्रुप की संचालिका ज्योति ध्रुव एवं संचालक नवीन श्रीवास्तव, कलाकारों के साथ अपने ग्रुप को नित नया रूप देने प्रगतिशील हैं।  ग्रुप की क्रियाशीलता को देखते हुए विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी की उपस्थिति में सुरधारा म्यूजिकल ग्रुप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ग्रुप के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने