मुंबई : आईएनएस, इंडिया
महाराष्ट्र के वाशिम जिÞला के राजगांव इलाके में मंगल की सुबह कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिससे एक राहगीर जखमी हो गया। उसे फौरी तौर पर करीबी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा का मंगल को नवां दिन था। सुबह के वक़्त यात्रा में अचानक भीड़ बढ़ गई जिससे भगदड़ मच गई। यात्रा का राजगांव की मराठवाड़ा विदर्भ सरहद पर रिवायती मराठी संस्कृति के मुताबिक स्वागत किया गया। सोनिया गांधी 1999 मैं वाशिम आई थीं। राहुल गांधी 23 साल बाद वाशिम आए हैं। नाना पटोले, मानेकराव ठाकरे, साबिक वजीर यशोमति ठाकुर, एमएलए अमित जनक ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने मुल्क के लिए अपना खानदान खो दिया है। मुल्क में खौफ की फिजा है लेकिन मैं किसी से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि ये यात्रा अवाम में भरोसा पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। लगता है अब बदलाव आएगा। Bharat Jodo Yatra File Photo
आज पढ़ें :
- फिलीपाईन में बच्ची की पैदाईश के साथ ही 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी
- पाकिस्तानी रूह अफ्जा की हिंदूस्तान में बिक्री पर रोक
- लायंस ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
- महासभा की बैठक में समाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
- 9 दिसंबर से महासमुंद में होगा चौसठ खाने की बादशाहत के लिए मुकाबला