Top News

विजय जिला अध्यक्ष एवं मानकर संभाग अध्यक्ष मनोनीत


नई तहरीक : दुर्ग
 

स्वास्थ्य एवं बहु उद्देशीय कर्मचारी संघ के विजय प्रकाश मिश्रा जिलाध्यक्ष एवं एनआर मानकर संभाग अध्यक्ष मनोनीत किए गए। स्वास्थ्य एवं बहु उद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एमएम कुरैशी की सेवानिवृत्ति पश्चात संघ के संरक्षक सरित मिश्रा एवं प्रांत अध्यक्ष पंकज पांडे द्वारा विजय प्रकाश मिश्रा लैब टेक्नोलॉजिस्ट निकुम को जिला अध्यक्ष तथा एनआर मानकर, लेखापाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष वीएस राव, एमएम कुरेशी, भू आर्य एवं अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों श्री मिश्रा एवं श्री मानकर ने संगठन को आगे ले जाने की बात कही। साथ ही कर्मचारियों के मूलभूत आवश्यक कार्यों को तत्काल पूरा कराने का भरोसा दिलाया। संघ के सदस्यों ने उनके मनोनयन पर पुष्पाहार से उनका स्वागत किया। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने