नई तहरीक : दुर्ग
जन समर्पण सेवा संस्था ने अपने सेवाभावी कार्याें के तहत गरीबों के घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान व नमकीन पहुंचाने का फैसला किया है।
इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था ने 500 से अधिक बच्चों, बुजुर्ग एवं महिलाओं को नए कपड़े और मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह प्रयास दीपावली पर्व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा।
गौरतलब है कि जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा विगत लगभग 6 वर्षों से अनवरत प्रतिदिन रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों एवं विकलांगजन को रात में नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, यही नहीं, संस्था के युवा सदस्य अन्य पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नए कपड़े, फटाखे वितरण किए जाते हैं। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें 19 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को नए कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा एवं जरूरत की अन्य सामग्री वितरित की जाएगी।
सभी के सहयोग से बिखरेगी दीपावली की खुशियां
जनसर्पण सेवा संस्था द्वारा खुशियों की दीवाली सप्ताह के दौरान 19 अक्टूबर को मंदबुद्धि स्नेह स्कूल एवं वृद्धाआश्रम में निवासरत बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को साड़ी, कुर्ता पैजामा, नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं जरूरत की अन्य समाग्री वितरित की जाएगी।
- 20 अक्टूबर को अनाथ महिला हॉस्पिटल
- 21 अक्टूबर को भिलाई के वृद्धाआश्रम एवं अनाथालय
- 22 अक्टूबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन
- 23 एवं 24 अक्टूबर को पटेल चौक, पुराना बस स्टैंड, मालवीय नगर चौक, नेहरूनगर चौक, पावर हाउस चौक, दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों के फुटपाथ में रहने वाले बच्चों एवं सभी जरूरतमंदों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जाएगा।
जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह के लिए संस्था को शहर एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का सहयोग एवं योगदान मिल रहा है।
खुशियों की दीपावली सप्ताह के आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, दद्दू ढीमर, अख्तर खान, संजय सेन, सुजल शर्मा, हरीश ढीमर, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, शिबू खान, बिट्टू खान, समीर खान, भागवत पटेल, वेदांत शर्मा, आकाश राजपूत एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

