नई तहरीक : भिलाई
ताज दरबार कैम्प 1 की खिदमतगुजार हज्जन बदरुन्निसां ताजी और उनकी साहबजादी अंजुम ताजी व कैम्प इलाके के दीगर आजमीन उमरह के लिए मक्का मदीना रवाना हुए।
उनकी रवानगी के कब्ल ताज दरबार से अकीदत रखने और दरबार की खिदमतगुजार अम्मी जान के मानने वालों ने गुलपोशी कर उनका इस्तकबाल करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान बाबा ताज के आस्ताने पर चादरपोशी की गई। हज्जन बदरुन्निसां ताजी ने सभी के लिए खैर-ओ-बरकत की दुआएं की। साथ ही सभी की मुरादों को मदीने वाले की बारगाह में पेश करने का वादा किया। इस मौके पर हज्जन कहकशां अंजुम, पिन्टू बर्मन, संतोष शर्मा, शेख प्यारे, अशरफ अली, दिलीप वर्मा, चाँद अली, मेरिक सिंह, जानिसार अख्तर, सिन्दा सिंह, मुर्तजा अली, चंदन साव, जावेद अली, तामेश्वर और विवेक साहू सहित दीगर लोग मौजूद थे।