- विधायक गजेंद्र यादव के हाथों नगद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित हुए विजेता
- इंडोर गेम के लिए शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की योजना
- शतरंज को भी शामिल करने की बात कही विधायक ने
- बौद्धिक विकास एवम एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है शतरंज : गजेंद्र यादव
✅ नई तहरीक : दुर्ग प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ द्वारा डीएवी मॉडल कॉलेज के सहयोग से जिला स्तरीय श्री जलाराम ट्रॉफी सीनियर ओपन एवं महिला शतरंज चैंपियनशिप के सीनियर ओपन में आशुतोष बैनर्जी व महिला वर्ग में मीनल साहू ने जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव, डा राहुल गुलाटी, आर्य शिक्षण संस्थान दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष विनीत बंसल, समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया, सुजीत खरे, फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन ने विजेताओं को नगद पुरस्कार के अलावा श्री जलाराम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में जीवन को शतरंज का खेल बताते हुए कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने राजा और वजीर सहित सभी मोहरो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक पैदल भी वजीर बन सकता है। श्री यादव ने कहा कि शतरंज की चाल को हम अपने जीवन में अपनाए तो हम हर छेत्र में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इंडोर गेम के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभिन्न खेलों के अलावा शतरंज को भी शामिल किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डा. राहुल गुलाटी ने आयोजन की सराहना करते हुए संघ के सदस्यों को बधाई दी। समाजसेवी प्रवीण भाई, विनीत बंसल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एण्ड वीमेन फिडे रेटेड चैस चैंपियनशिप 2024 के लिए चयनित खिलाड़ी
पुरुष वर्ग :
1. आशुतोष बनर्जी - 7 अंक2. राहुल शर्मा - 6 अंक3. आदित्य मेश्राम - 6 अंक4. मयंक सोनारे - 6 अंक
महिला वर्ग:
1. मीनल साहू - 5 अंक2. इशिका आर्याना मड़के - 4.5 अंक3. काशवी जैन - 4.5 अंक4. रिद्धिमा तिवारी - 4.5 अंक
विभिन्न आयु वर्ग के परिणाम :
1. ईशानी गोयल - 1 अंक (अंडर 07 फीमेल)2. मानस्वी शर्मा - 3.5 अंक (अंडर 09 फीमेल)3. आश्रिया शर्मा - 2 अंक4. कोंडप्पा हर्षिता - 3.5 अंक (अंडर 11 फीमेल)5. पाखी भगत - 3 अंक6. परिधि लिलहरे - 4 अंक (अंडर 13 फीमेल)7. अश्मि मेहता - 4 अंक (अंडर 13 फीमेल)8. तुषार यादव - 4 अंक (अंडर 07 मेल)9. नमिश साहू - 4 अंक10. अक्ष लुनिया - 5 अंक (अंडर 09 मेल)11. विराट अय्यर - 4.5 अंक (अंडर 09 मेल)12. प्रांजल सिंह - 5 अंक (अंडर 11 मेल)13. शिल्प कुमार घोडेशवार - 4.5 अंक14. ईशान सैनी - 5 अंक (अंडर 13 मेल)15. शशिन्द्र सिंह - 5 अंक (अंडर 13 मेल)16. आशुतोष बनर्जी - 7 अंक (अंडर 13 मेल)17. राहुल शर्मा - 6 अंक (अंडर 13 मेल)18. आदित्य मेश्राम - 6 अंक (अंडर 13 मेल)19. मयंक सोनारे - 6 अंक (अंडर 13 मेल)
महिला वर्ग:
1. मीनल साहू - 5 अंक2. इशिका आर्याना मड़के - 4.5 अंक3. काशवी जैन - 4.5 अंक4. रिद्धिमा तिवारी - 4.5 अंक
विभिन्न आयु वर्ग के परिणाम
अंडर 07 फीमेल:
1. ईशानी गोयल - 1 अंक
अंडर 09 फीमेल:
1. मानस्वी शर्मा - 3.5 अंक2. आश्रिया शर्मा - 2 अंक
अंडर 11 फीमेल:
1. कोंडप्पा हर्षिता - 3.5 अंक2. पाखी भगत - 3 अंक
अंडर 13 फीमेल:
1. परिधि लिलहरे - 4 अंक2. अश्मि मेहता - 4 अंक
अंडर 07 मेल:
1. तुषार यादव - 4 अंक2. नमिश साहू - 4 अंक
अंडर 09 मेल:
1. अक्ष लुनिया - 5 अंक2. विराट अय्यर - 4.5 अंक
अंडर 11 मेल:
1. प्रांजल सिंह - 5 अंक2. शिल्प कुमार घोडेशवार - 4.5 अंक
अंडर 13 मेल:
1. ईशान सैनी - 5 अंक2. शशिन्द्र सिंह - 5 अंक
इनके अलावा सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारी दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, दिव्यांशु उपाध्याय, मोरध्वज चंद्राकर, हरीश सोनी, ललित वर्मा, मयंक सिंह भारद्वाज, जयंता दास, त्रिलोक सोनी, गोस्वामी जी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन, सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय एवं सहायक आर्बिटर के रूप में दीपक बंजारा एवं मनोज साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।