Top News

छत्तीसगढ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से संगठन पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट


रायपुर :
नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह व छत्तीसगढ भाजपा प्रांताध्यक्ष किरन देव सिंह से नरेन्द्र मोदी विचार मंच के छत्तीसगढ प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदत्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के बायलाज तथा मोदी मिशन को लेकर संगठन के कार्यों और उपलब्धियों पर विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह व प्रांताध्यक्ष श्री किरन देव के साथ् प्रदेश संगठन पदाधिकारियों की चर्चा के बीच छत्तीसगढ प्रान्त में नरेन्द्र मोदी विचार मंच संगठन द्वारा  अतिशीघ्र मीटिंग आहूत किए जाने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान अंकित यादव, दिनेश कुमार, मोहम्मद जीशान और शाहिद अख्तर वगैरह मौजूद थे। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने