नई तहरीक : दुर्ग
जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मदन जैन ने की। कोषाध्यक्ष बसंत गोगड़ ने समिति के 3 वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा दिया। तत्पश्चात अजय श्रीश्रीमाल को आगामी 3 वर्षों के लिए भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसके अनुसार उपाध्यक्ष संदीप लुहाड़िया, किशोर श्रीश्रीमाल, शशांक चोपड़ा, मंत्री चुन्नीलाल दुग्गड, सह सचिव मनोज बाकलीवाल, पीयुष पारख, राजा कांकरिया तथा कोषाध्यक्ष रितेश बुरड को बनाया गया। नवीन संचेती को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई।
नव नियुक्त पदाधिकारियों के संयोजन में 4 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में सेवा समर्पण और सद्भाव के वातावरण में सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।