Top News

सभी धर्म, जाति व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है ब्राह्मण समाज

परिचय सम्मेलन में दो सौ लोगों ने की शिरकत
उत्कृÞष्ठ कार्य करने वाले समाज के लोगों को किया सम्मानित

नई तहरीक : दुर्ग 
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सतनाम आश्रम, सिविल लाइन में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की। सुरेंद्र शर्मा, रामफल शर्मा, अनिल शर्मा, लखन लाल शर्मा व पंडित अशोक शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। 
    समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एकजुटता तथा सशक्त सामाजिक संगठन की दृष्टि से देश व प्रदेश में सामाजिक आयोजन लगातार हो रहा है। इस श्रृंखला में आज का सम्मेलन इन्हीं उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित है। उन्होंने कहा, समाज के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, ऐसा हर संभव प्रयास समाज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, विप्र समाज के मजबूत होने से देश व प्रदेश मजबूत होगा।
    अध्यक्षता कर रहे ललित मिश्रा ने कहा, समाज के ऐसे सदस्य, जो परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, विधुर या अधिक उम्र हो जाने के कारण अविवाहित जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार तथा समाज की मुख्यधारा में जोड़कर अच्छा जीवन यापन करने का प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही समाज के उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी आयोजन का मुख्य उद्देश्य है
मुख्य अतिथि विधायक वोरा ने कहा, ब्राह्मण समाज सभी धर्म जाति व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा। विश्वदेव सभी समाज के लोगों को लेकर चलने वाले रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सभी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाने का प्रयास ब्राह्मण समाज का रहा है। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने की जरूरत पर जोर दिया। 

समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

तत्पश्चात समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें कला और संस्कृति के लिए मदन तिवारी को ब्रह्म सम्मान, सतीश वैष्णव, अरुण मिश्रा व आलोक तिवारी पत्रकार को कलमवीर सम्मान, डॉ सुनीता तिवारी को शिक्षा रत्न सम्मान, स्मिता मिश्रा पाणिग्रही आईईएस को ब्रह्म समाज, कला और संस्कृति के लिए जेपी शर्मा रायपुर को ब्रह्म सम्मान, खेल जगत में अमन मिश्रा को ब्रह्म सम्मान, सर्व ब्राह्मण समाज धमतरी और सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग को श्रेष्ठ जिला सम्मान से नवाजा गया। 
तेलुगू ब्राहमण समाज, भिलाई को ब्रह्म सम्मान, दुर्ग जिला सरयूपारीण ब्राह्मण समाज को ब्रह्म सम्मान, गौड़ ब्राह्मण समाज ग्रुप को ब्रह्म सम्मान, कान्यकुब्ज चेतना मंच भिलाई को ब्रह्म सम्मान, ब्राह्मण मित्र मंडल भिलाई को ब्रह्म सम्मान, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज दुर्ग-भिलाई को ब्रह्म सम्मान, सर्व ब्राह्मण समाज राजनांदगांव को ब्रह्म सम्मान से नवाजा गया। 

परिचय सम्मेलन में दो सौ लोगों ने लिया हिस्सा

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें विधवा, विधुर, परित्यक्ता, दिव्यांग शािमल थे। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत तिवारी, अरुण मिश्रा ने व आभार प्रदर्शन सुमन पांडे ने किया। कार्यक्रम में अभिषेक पांडे, विश्वनाथ पाणिग्रही, सीएस पांडे, हेमंत तिवारी, अविनाश तिवारी, राकेश दुबे, नंदकिशोर शर्मा, बृज मोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, हनुमान शर्मा, किशोर तिवारी, राकेश शर्मा, मंजरी दुबे, प्रीति अजय बेहरा, नमिता शर्मा, शैल किरण शुक्ला, लीना दुबे, पिंकी झा, संध्या तिवारी, मंजू पांडे, तूलिका तिवारी, मृदुला शुक्ला, सरिता शर्मा, ज्योति शर्मा, बंटी शर्मा, ब्रह्मा तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपक मिश्रा, मिंटू शर्मा, सच्चिदानंद तिवारी, एनडी तिवारी, आलोक सारस्वत, आनंद महाराज, दादू महाराज, शशिकांत दुबे, रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने