Top News

डा. राहुल ने प्यादे की चाल चलकर किया स्पर्धा का उदघाटन

78 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नई तहरीक : दुर्ग 

जिला शतरंज संघ के बैनरतले श्री रमेश चंद्र फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य अंडर 9 शतरंज चयन स्पर्धा का शुभारंभ जलाराम सांस्कृतिक भवन में हुआ। 

मुख्य अतिथि डा. राहुल गुलाटी ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर स्पर्धा का उदघाटन किया। स्पर्धा में 62 ओपन केटेगरी व गर्ल्स केटेगरी में 19 खिलाड़ी ने भाग लिया। अध्यक्षता समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश राजा, प्रह्लाद रूंगटा, छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी व राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे थे।

स्वागत भाषण जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने दिया। खिलाडियों को संबोधित करते डॉ राहुल गुलाटी ने कहा कि शतरंज खेलने से बौध्दिक व मानसिक विकास तो होता ही है, विषम परिस्थितियों में अडिग रहने के गुण भी विकसित होते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने कहा कि जब तक आगे बढ़ने के लिए हमारे अंदर जुनून नही होगा, हम आगे नही बढ़ सकते। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि अशोक राठी ने शतरंज की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शतरंज खेलने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है। सोचने की क्षमता का विकास होता है। जबकि प्रवीण भाई आडतिया  ने शतरंज से अनुशासित बने रहने की सीख मिलने की बात कही।  उन्होंने कहा, यह खेल हमें संयमित रखता है। कल्पना शक्ति का विकास करता है। शतरंज खेल के फायदे को देखते हुए इसे सभी को प्राथमिकता देनी चाहिए। संचालन तुलसी सोनी ने किया। इस अवसर पर सचिव मिथिलेश बंजारे, मोरध्वज चंद्राकर, आरके ताम्रकार, एसके भगत, दिनेश जैन, ललित वर्मा, संजय खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद थे। 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने