गीता से रुकेगा धर्मांतरण, लव जिहाद व अपराध
‘हर-हर गीता, घर-घर गीता’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में हजारों गीता निशुल्क वितरण
नई तहरीक : दुर्ग
हिन्दू शक्ति सेवा संगठन द्वरा गीता जयंती हर्षो्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर ‘हर-हर गीता घर-घर गीता’ अभियान के तहत हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ स्तर पर निशुल्क गीता वितरित की गई।
संगठन के संस्थापक तामेश तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिलों में गीता जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही ‘हर-हर गीता घर-घर गीता’ अभियान के तहत हजारों की संख्या में गीता वितरित की गई। तिवारी ने कहा कि लोगों को संस्कारित, धर्मांतरण, लव जिहाद व अपराध रोकने के उड़ेश्य को लेकर ‘हर-हर गीता घर-घर गीता’ अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत अब तक हजारों की संख्या में निशुल्क गीता वितरित की जा चुकी है।
तिवारी ने कहा कि सभी धर्म ग्रंथों का सार श्रीमद्भागवत गीता में है। गीता का अध्ययन करने वाला मनुष्य कभी अधर्म की राह पर नहीं जा सकता। गीता व्यक्ति को धर्म से जोड़े रखती है, जिससे कोई भी व्यक्ति लव जिहाद या धर्मांतरण का शिकार नहीं हो सकता।