फहीम को रियासती नायब सदर की जिम्मेदारी
राजनांदगांव में छग सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की बैठक
नई तहरीक : राजनांदगांव
सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की जानिब से गुजिश्ता दिनों रियासती सतह पर एक रोजा अजिमुश्शान इजलास व इस्तकबालिया तकरीब मुनाकिद की गई। मुस्लिम जमात खाना, जूनी हटरी में मुनाकिद तकरीब में रियासतभर से ओहदेदारों ने शिरकत की। इस दौरान मआशरे के मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गई।
सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज के साबिक सदर अब्दुल हफीज वारसी (रज्जू) ने बताया कि तकरीब में रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर, भाठापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद व दुर्ग के अलावा दीगर जिलों से भी मनिहार समाज के ओहदेदारों ने शिरकत की। इजलास में जामा मस्जिद रायपुर के नवमुंतखिब सदर हाजी अब्दुल फहीम का छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार की जानिब से इस्तकबाल किया गया।
रियासती सतर पर मुनाकिद इजलास के दौरान आम राय से हाजी रईस अहमद शकील (राजनांदगांव) को छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज का रियासती सदर मुंतखिब किया गया। जामा मस्जिद रायपुर के नवमुंतखिब सदर हाजी अब्दुल फहीम को रियासती नायब सदर की जिम्मेदारी दी गई। गौरतलब है कि मआशरे के तंई हाजी रईस अहमद शकील के योगदान के साथ-साथ सियासत और कारोबार में उनके दखल और रसूख को देखते हुए रियासती सदर के लिए आम राय से उन्हें सदर मुंतखिब कर लिया गया। बैठक में हाजी रईस अहमद शकील, हाजी अब्दुल फहीम, अब्दुल कदीर मनिहार, हफीज वारसी, शकील अहमद, हनीफ मनिहार, मोहम्मद एजाज, हाजी मोहम्मद हनीफ, ओवैश रजा, अब्दुल हमीद मनिहार, नाहिद अख्तर, अब्दुल मुकीम मनिहार, शहजादा भाई, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अब्दुल अली, निसार अहमद, गुलशेर अहमद, तनवीर अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, हाजी मोहम्मद शमीम, नियाज अहमद, मोहम्मद सलीम, अशफाक अहमद, हाजी मोहम्मद अमीन, मुर्तजा अहमद, शफी मोहम्मद के अलावा बड़ी तादाद में मआशरे के लोग शरीक रहे।