सिकोला भाठा में हुई मंडल कार्यसमिति बैठक, गरीबो के घर-घर जाने का निर्णय
नई तहरीक : दुर्ग
पीएम आवास योजना को लेकर सिकोला भाठा पटरी पार मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनाने के अपने वादे से मुकरने के मुद्दे को लेकर पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 20 जनवरी 2023 को दुर्ग में निर्धारित प्रदेश स्तरीय बड़े आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। साथ ही प्रत्येक वार्डो के हितग्रहियों के घर-घर जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री दिनेश देवांगन, आईंटी सेल संयोजक राजा महोबिया, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री देवनरायण चंद्राकर, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मुरली सचदेव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए आगामी 10 माह बेहद अहम हैं। पार्टी नेतृत्व ने जनवरी माह में प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन तय किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाए जाने वाले पीएम आवास के लिए राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से के 40 प्रतिशत राशि देने की बात कही गई थी लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब परिवारों की उम्मीद टूट गई है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा योजना में 60 प्रतिशत की राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की वादा खिलाफी को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश के पक्के मकान का सपना देखने वाले लगभग 16 लाख ऐसे आवेदकों के लिए बड़े आंदोलन का मंसूबा बनाया है। श्री वर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आंदोलन की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक को पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन व राजा महोबिया ने भी सम्बोधित किया। संचालन महामंत्री देवनारायण चंद्राकर ने व आभार प्रदर्शन बीके द्विवेदी ने किया। बैठक में मंडल भाजपा उपाध्यक्ष पूरन साहू, नंदा साहू, मंत्री मन्नू साहू, जितेंद्र सिंह राजपूत, प्रवीण सेन, बीके दिवेदी, रूपेश्वरी साहू, दिलीप साहू, अलका बाघमार, तेखन सिन्हा, राहुल दीवान, कन्हैया देवांगन, फलेंद्र यादव, मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, कृष्णा तांडी, विजय जलकारे, उमेश यादव, शंकर दामेहे, नवीन राव, तारन देवांगन, कुमुद बघेल, सुरचि उमरे, कंचन यादव, तनुजा बघेल, श्रीपत यादव, विजय बनोडे, मनोज चंद्राकर, रेवा यादव, रोशन सिंह, पार्वती पंडित, उदय पाल, मानस विश्वकर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख दीपक सिंह राजपूत, यशवंत देवांगन, राहुल दीवान, महिला मोर्चा की पीला बाई साहू आदि मौजूद थे।