Top News

संभाग स्तरीय युवा उत्सव : कलाकारों ने दी लोक विधा की प्रस्तुति


नई तहरीक : दुर्ग 

सुराना कालेज ग्राउंड में 22 एवं 23 दिसंबर को दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू (गृह, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) द्वारा किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा थे। विशेष अतिथि शालिनी यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), धीरज बाकलीवाल (महापौर), शशि सिन्हा (महापौर रिसाली निगम) एवं दुवार्सा टंडन संगीतकार थे। 

युवा उत्सव में 7 जिले से आए 1200 पुरुषों, 850 महिलाएं एवं 250 आॅफिसियल्स सहित कुल 2250 कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 38 विधाओं के कलाकारों ने लोक नृत्य, लोक गीत, लोक संगीत, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, बस्तरिहा नृत्य, राऊतनाच, तबला, बांसुरी वादन आदि विधाओं की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत एडीएम अरविंद एक्का, एडीएम जागेश्वर कौशल एवं कीड़ा अधिकारियों, सहायक संचालक विलियम्स लकड़ा (खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग), ए. एक्का (सहायक संचालक खेल युवा कल्याण राजनांदगांव), अभय जायसवाल (जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग), अमित घोष (सहायक संचालक), कल्पना स्वामी (संभागीय क्रीड़ा अधिकारी), कन्हैया पटेल खैरागढ़ क्रीडा प्रभारी अधिकारी), नरेंद्र ठाकुर (प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी बालोद) ने बेच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। 

युवा उत्सव के प्रथम दिन 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा दूसरे दिन 40 वर्ष आयु वर्ग से अधिक उम्र के महिला-पुरुष कलाकारों एवं खिलाड़ियों की गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी, कुश्ती, कबड्डी एवं खो-खो खेल आदि प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक विधा के निर्णायक रामेश्वरी यादव, नंदिनी यादव, सतीश सिन्हा, टिकेश्वरी देशमुख, सतीश मिश्रा, भगवती प्रसाद बनपेला, पुनुराम यादव, राखी राय, अर्जुन कश्यप थे। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के पीटीआई बालकदास डहरे, जयंत वर्मा, निखिल जांभुलकर, पोखन साहू, तामेश्वर घंगोरी, राजेश कुमार देवांगन, सुनील डड़सेना, महेंद्र सिन्हा, लोकेश विश्वकर्मा, आरती शुक्ला, राधिका यादव, पूनम मिश्रा, टिकेश्वरी उर्वशा, यशोदा साहू, नूरजहां, प्रदीप सिंह भुवाल, ईश्वरी देशमुख, सुजीत यादव, यितेश साहू सहित खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, आयुक्त नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने