Top News

किसानों से कहा, समस्या होने पर संकोच नहीं, सीधे संपर्क करें

कृषि व गैर कृषि ऋण का दायरा बढ़ाए बैंक
बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने शाखा किया औचक निरीक्षण
सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर, नेवसा के कृषक सम्मान समारोह में हुए शामिल

नई तहरीक : दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने विगत दिवस बेमेतरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले की शाखा देवकर में बैंकिंग लेन-देन से संबंधित जानकारी लेने के साथ ही अमानत एवं ऋणों की समीक्षा करते हुए शाखा प्रबंधक केके नायक को ऋण वितरण में वृद्धि करने, अमानत के संबंध में खातेदारों की संख्या बढ़ाने तथा कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने निर्देशित किया। 

अमानतदारों एवं कृषकों से उपलब्ध सुविधा, बैंकिंग व्यवहार
 तथा छग शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमानतदारों एवं कृषकों से उपलब्ध सुविधा, बैंकिंग व्यवहार तथा छग शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। बैंक के मुखिया को अपने समक्ष पाकर अमानतादारों व कृषकों ने खुशी जाहिर करते हुए छग सरकार के जनकल्याण कार्यो की सराहना की। साथ ही उन्होंने देवकर शाखा की बैकिंग सुविधाओं से संतुष्टि व्यक्त की।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री साहू ने समिति जामगांव (आर) के धान उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जामगांव (आर) समिति के अध्यक्ष भेष आढ़े, रानीतराई के अध्यक्ष रमन टिकरिया, जय चन्द्राकर, रूपेन्द्र  शुक्ला, राजेश ठाकुर, चतुर साहू सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री साहू ने यहां बारदाना एवं टोकन व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने समिति द्वारा किसानों एवं मजदूरों को दी गई नि:शुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए किसी प्रकार की समस्या के लिये किसानों को सीधे सपंर्क करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नटरेल, बेल्हारी, सूरप एवं सैलूद धान उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। समिति बेल्हारी में किसानों की रबी बीज की माँग पर बीज निगम से तत्काल बीज उपलब्ध कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित किया।

कृषक सम्मान समारोह में हुए शामिल 

सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर एवं नेवसा में आयोजित कृषक सम्मान समारोह में बैंक अध्यक्ष श्री साहू ने शिरकत की। मुख्य अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे थे। अध्यक्षता अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री साहू ने की।

इस मौके पर अंजली मारकण्डे अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ, रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, सुरेन्द्र तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस, रामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़, तिलक घोष अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़, देवेन्द्र साहू विधायक प्रतिनिधि नवागढ़, संतोषी साहू जनपद सदस्य, नैना कुर्रे पार्षद, अरविंद कुर्रे अध्यक्ष सरपंच संघ नवागढ़, सत्य प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। 

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य किया जा रहा है। भूपेश सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही किसानों का कर्जा माफ किया, छत्तीसगढ़ राज्य ढाई हजार रुपए की दर से धान खरीदी करने वाला देश का पहला और इकलौता राज्य है। भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 7000 रुपए प्रदाय किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि छग शासन के प्रयास से प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा काफी कम है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। गोधन न्याय योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाया गया है। अधिकारी, कर्मचारियों को संबोतिध करते हुए उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित करते हुये कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। 

आज पढ़ें : 

  1. विधायक वोरा को पहनाई 51 किलो वजनी माला
  2. सभापति राजेश ने जरूरतमंदों के साथ काटा केक, भोजन करवाकर मनाया जन्मदिन 
  3. विधायक का हैप्पी बर्थ डे : तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की चिंता नहीं
  4. काम न आया मेस्सी का गोल, सऊदी अरब के हाथों अर्जेनटीना की करारी शिकस्त
  5. डेंगू के बढ़ते केसेज से परेशान कोलकातावासियों ने मच्छरदानी पहन कर किया विरोध प्रदर्शन


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने