Top News

विधायक का हैप्पी बर्थ डे : तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की चिंता नहीं

 भाजपा पार्षदों ने विधायक के जन्मदिन मनाने के लिए सत्ता का
 दुरुपयोग करने का लगाया आरोपी, की भर्त्सना

नई तहरीक : दुर्ग 

नगर निगम में विगत माह कर्मियों को तनख्वाह नहीं मिली है। तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की परेशनियो को दरकिनार कर कांग्रेस विधायक द्वारा सत्ता के रसूख का इस्तेमाल करते हुए निगम परिसर में ताम­ााम से जन्म दिन मनाऐ जाने पर भाजपा पार्षदो ने इसे दुर्भाग्यजनक बताते हुए आयोजन से दूरी बनाए रखा। 

उन्होंने कहा कि निगम के इतिहास में पहली बार यह नजारा देखा गया कि निगम में आर्थिक तंगी के बीच सत्ता के प्रभाव का गलत उपयोग करते हुए तामझाम से जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस पर भाजपा नेताओं व पार्षदों ने विधायक वोरा सहित सत्तासीन कांग्रेसी परिषद को आड़े हाथों लेते हुए इसे सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया।

गौरतलब है कि निगम मुख्यालय में विगत दिवस विधायक अरुण वोरा व सभापति राजेश यादव द्वारा निगम की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति के बीच तामझाम से जन्मदिन मनाया गया। इसे लेकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन व भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम में 20 साल से सत्ता से दूर रहे कांग्रेसी नेता भूपेश सरकार में सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारीख् कर्मचारी हर माह अपनी पगार के लिए तरस रहे हैं जिसके चलते उन्हें राशन से लेकर अन्य प्रकार की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसकी चिंता छोड़ कांग्रेसी जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 20 साल में निगम के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई महापौर, सभापति या विधायक का जन्मदिन निगम में उत्सवपूर्ण मनाया गया हो। निगम परिसर में कांग्रेसियों के जन्मदिन मनाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, अजित वैद्य, चमेली साहू, लीना देवांगन, पुष्पा गुलाब वर्मा, शशि द्वारिका साहू, कुमारी साहू और हेमा शर्मा आदि पार्षदों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। 

आज पढ़ें : 

  1. विधायक वोरा को पहनाई 51 किलो वजनी माला
  2. सभापति राजेश ने जरूरतमंदों के साथ काटा केक, भोजन करवाकर मनाया जन्मदिन 
  3. काम न आया मेस्सी का गोल, सऊदी अरब के हाथों अर्जेनटीना की करारी शिकस्त
  4. डेंगू के बढ़ते केसेज से परेशान कोलकातावासियों ने मच्छरदानी पहन कर किया विरोध प्रदर्शन
  5. किसानों से कहा, समस्या होने पर ­िा­ाकें नहीं, सीधे संपर्क करें



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने