काहिरा : आईएनएस, इंडिया
मिस्र के एक आलमे दीन का बीवी की तरफ से शौहर की खिदमत के हवाले से मुतनाजे फतवा अवाम में बेहस का मौजू बना हुआ है। जामिआ अल अजहर से मुंसलिक मुफ़्ती, तकाबुल फिक़्ह और इस्लामी कानून के प्रोफेसर डाक्टर अहमद करीमा का एक ताजा फतवा सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि बीवी को घर में अपने शौहर की खिदमत करना जरूरी नहीं। उनका ये बयान सोशल मीडीया पर तनाजा (विवाद) का बाइस बना हुआ है। करीमा ने कहा कि बीवी को अपने शौहर की खिदमत करने की जरूरत नहीं है और ये कि अपने शौहर के घर औरत की खिदमत करना फजीलत के साथ सुलूक का मुआमला है, जो इस्लाम में शादी की मजबूती की बुनियाद है।
उन्होंने मजीद कहा कि फुकहा ने इस बात पर इत्तिफाक किया कि बीवी का शौहर की खिदमत करना जायज है लेकिन शौहर को लाजिÞमी तौर पर उसकी मदद करनी चाहीए और घर के काम काज में बीवी का हाथ बटाना चाहिए क्योंकि शौहर पर घर के अंदर अपनी बीवी की खिदमत करने का इल्जाम आइद किया जाता है। उन्होंने कहा कि घर में बीवी का हाथ बटाना पैगंबरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की सुन्नत है। आप सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम भी घरेलू जरूरीयात और काम काम में अजवाज-ए-मुतहरात का हाथ बटाया करते थे। उन्होंने ये भी मजीद कहा कि हनफी के फिक़्ह ने जोर दिया है कि बीवी को शौहर की खिदमत करनी चाहिए, मगर इन्साफ का तकाजा ये है कि दोनों अपनी अपनी जिÞम्मेदारियां अदा करें क्योंकि पैगंबरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने जब अपनी साहबजादी हजरत फातिमा रजी अल्लाह अन्हा और हजरत अली करम अल्लाह वजहू के दरमयान घरेलू जिÞम्मेदारियां तकसीम फरमाई तो आप सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने हजरत फातिमा को घर के अंदर और हजरत अली को घर के बाहर की जिÞम्मेदारियां सौंपी थीं। उन्होंने कहा कि हनफी मसलक में बीवी को शौहर की खिदमत का पाबंद बनाया गया है मगर जिÞम्मेदारीयों की अंजाम दही में तवाजुन जरूरी है।
इराक में बीवी ने शौहर को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला
बगदाद : इराकी कुर्दिस्तान में अरबेल के मुहल्ले हफालान में बीवी ने घरेलू इखतिलाफात पर शौहर को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया, जिससे इलाके में खौफ-ओ-हिरास फैल गया। खबर के मुताबिक अरबेल पुलिस के तर्जुमान ने पे्रस कान्फें्रस में बताया कि अरबेल के हफालान मुहल्ले में एक शख़्स के खुद सोजी करने की इत्तेला मिली थी। पुलिस ने जाये वकूआ पर पहुंच कर इबतिदाई तहकीकात कीं। वजारत-ए-सकाफत के मुलाजिम अहमद जव्वाद की लाश घर के वाशरुम से जली हुई हालत में मिली। पुलिस का कहना है कि तहकीकात से पता चला कि ये केस खुद सोजी का नहीं बल्कि कत्ल का है। पुलिस तर्जुमान ने बताया कि तहकीकात के आठ घंटे बाद पुलिस ने कत्ल की पहेली हल करते हुए अहमद जव्वाद की 29 साला बीवी को हिरासत में ले लिया जो शौहर के कत्ल में मुलव्वस थी।
पुलिस के मुताबिक मुल्जिमा ने एतराफ किया कि सात बरस से अहमद जव्वाद से उसका ताल्लुक था। उसके दो बेटे थे। उसने बताया कि पहले उसने अपने शौहर के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया फिर उसे खींच कर बाथरूम ले गई और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा कर घर से निकल गई। वारदात के चंद घंटे बाद घर वापिस आकर मुल्जिमा ने शोर मचाया कि उसके शौहर ने खुद सोजी कर ली है। पुलिस तर्जुमान ने बताया कि खातून के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मुकम्मल की जा रही है।