Top News

हमेशा अच्छे साहित्य एवं धार्मिक ग्रंथ पढ़ें : आचार्य डा. विक्रांत

 श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में जारी भागवत कथा का चौथा दिन 

नई तहरीक : दुर्ग 

श्री सत्तीचौरा, माँ दुर्गा मंदिर में संगीतमय भागवत कथा के चाथे दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को संबोधित करते हुए कथावाचक आचार्य डॉ विक्रांत दुबे ने कहा, पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। 


उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के नाम करण से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। इसकी वजह उन्होंने यह बताई कि नाम का जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा, यथा नाम, तथा गुण की कहावत हमेशा चरित्रार्थ होती है।

माखन चोरी का आध्यात्मिक रहस्य

आचार्य जी ने अपनी कथा आगे बढ़ाते हुए कहा, भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ्य को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।

कथा व्यास ने आगे कहा कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।

आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा

समित्ति के सदस्य योगेंद्र शर्मा बंटी ने बताया कि आज 13 नवम्बर को कथावाचक डा. दुबे भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करेंगे। इस दौरान छोटे बच्चों को श्री कृष्ण, राधा, ग्वाल और सुदामा के रूप में आकर्षक झांकी दिखाई जाएगी साथ ही श्री कृष्ण जन्म पर बधाई स्वरूप बच्चों को मिठाई व खिलौने का वितरण किया जाएगा। 

इस मौके पर तरुण पांडेय, मिथला देवी शर्मा, चन्दा शर्मा, सरिता शर्मा, नीलू पण्डा, चंचल शर्मा, किरण सेन, मोना शर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रभा शर्मा, कुलेश्वरी जायसवाल, सरिता वर्मा, माया वर्मा, ललिता सिन्हा, रुकमणी सिन्हा, लक्ष्मी यादव, किरण यादव, गीता गुप्ता, प्रेमलता पाण्डेय, प्रतिभा, संध्या वर्मा, क्षया वर्मा, संध्या राजपूत, कुमारी साहू, प्रेमा साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने