Top News

मंडल के पूर्व अध्यक्षों ने किया कैट वाक, राउत नाचा में थिरके

माहेश्वरी महिला मंडल का दीपोत्सव

नई तहरीक : दुर्ग 

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत लक्ष्मी पूजन, आरती और छप्पन भोग से हुई। बहुरंगी छटा लिए दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण पूर्व अध्यक्षों उषा  टावरी, मधुजी सोमानी, मोहिनी भूतडा, अरूणा जी राठी, रूचि जी सोमानी, शकुन जी चांडक, प्रेमलता जी राठी, गायत्री जी राठी, माया जी राठी, सुशीला जी भूतडा और निशाजी राठी आदि ने वॉक, सुआ नाच और राऊत नाच में उनकी भागीदारी रहा। 

दीपोत्सव के दौरान जहां बुजुर्गों का सम्मान किया गया वहीं आकर्षक नृत्य और मनोरंजक गेम्स हुए। प्रतियोगियाताओं के विजेता राखी चांडक और रचना डागा को पुरस्कृत किया गया। शरद पूर्णिमा से तुलसी विवाह  तक त्यौहारों की श्रृंखला को करीब 70 प्रतिभागियों ने नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी। दीपोत्सव में महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा पुष्पा जी राठी (धमतरी) विशेष रूप से शामिल हुई। समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष नीतू जी गांधी और सचिव अंजलि जी लाखोटिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने