Top News

सभापति राजेश ने जरूरतमंदों के साथ काटा केक, भोजन करवाकर मनाया जन्मदिन

 नई तहरीक : दुर्ग

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा विगत लंबे समय से रेल्वे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाओं, बच्चों एवं विकलांगजन को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। संस्था के इस सेवाभावी कार्य में सदैव सहयोग करने वाले सभापति राजेश यादव ने अपने जन्मदिन पर स्व्यं उपस्थित होकर उनके साथ केक काटा और उन्हें भोजन करवाकर अपना जन्मदिन मनाया। 

22 नवम्बर को शहर में जगह-जगह सभापति यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत उन्होंने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन असहाय लोगों के बीच रहकर मनाया। सभापति यादव ने न सिर्फ उनके बीच केक काटा बल्कि उन्हें अपने हाथों से भोजन भी परोसा। श्री यादव रात 8 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे और जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के साथ लगभग 100 जरूरतमंदों को भोजन कराने के अलावा उन्हें मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान जरूरतमंदों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। श्री यादव ने जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा विगत 5 वर्ष 10 माह से संचालित नि:शुल्क भोजन सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्था को बधाई दी। साथ ही सेवा के इस कार्य में उन्होंने आमजन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्था के उद्देश्य ‘शहर में कोई भूखा न सोए’ की पूर्ति के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा 'बंटी', सोनू साहू, आदित्य नारंग, गुरदीप भाटिया, अर्जित शुक्ला, बिजेंद्र भारद्वाज, अनुप सिन्हा, मोनू शर्मा, मीणा पाल, निर्मल शर्मा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, दद्दू ढीमर, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, सूजल शर्मा, चंदन सिन्हा, भारद्वाज, शुभम सेन, हरीश ढीमर, भागवत पटेल, संजय सेन, शिबू खान के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं संस्था के सदस्य मौजूद थे। 


आज पढ़ें : 

  1. विधायक वोरा को पहनाई 51 किलो वजनी माला
  2. विधायक का हैप्पी बर्थ डे : तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की चिंता नहीं
  3. काम न आया मेस्सी का गोल, सऊदी अरब के हाथों अर्जेनटीना की करारी शिकस्त
  4. डेंगू के बढ़ते केसेज से परेशान कोलकातावासियों ने मच्छरदानी पहन कर किया विरोध प्रदर्शन
  5. किसानों से कहा, समस्या होने पर ­िा­ाकें नहीं, सीधे संपर्क करें



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने