Top News

संघ की महिला सदस्यों ने दी राजगीत की प्रस्तुति


नई तहरीक : दुर्ग

ज्येष्ठ नागरिक संघ की 1 नवंबर, मंगलवार को आशीर्वाद भवन में साप्ताहिक बैठक आहूत की गई। राज्य स्थापना दिवस पर आहूत बैठक की शुरुआत डा. महेंद्र वर्मा रचित राजगीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी है अपार...’ की संघ की महिला सदस्य किरण श्रीवास्तव व सुधा चोलकर द्वारा प्रस्तुति से हुई। 

सदस्यों ने खड़े होकर राज गान का सम्मान किया। इस दौरान वर्तमान सप्ताह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। संघ के जेके साहू व संघ की संरक्षक सदस्य निर्मला अग्रवाल को संघ के अध्यक्ष लालचंद जैन ने श्रीफल देकर सम्मानित किया। गीत, संगीत की प्रस्तुति के दौरान जीएस पदमवार, संतोष खरे, राम देशपांडे, सीएस पांडेय, डॉ कैलाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा व डॉ साहेब सिंह ने फिल्मी गीत की प्रस्तुति दी। वहीं निशा अवस्थी ने भजन और श्रीमती गुप्ता ने कविता पाठ किया। 

अंत में संघ के पूर्व सदस्य एसएस राठौर को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन डा. मंडरिक ने किया। बैठक का समापन आरएस अग्रवाल के शांति पाठ से हुआ। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने