Top News

छतीसगढ़ के 22वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव की बिखरी रोशनी


आतिशबाजी के बीच राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण कर दी पुष्पांजलि

नई तहरीक : दुर्ग 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला भाजपा द्वारा 1 नवंबर को बीजेपी कार्यालय में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान राज्य स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए छतीसगढ़ के मानचित्र में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी के सामने 22 दीपक जलाकर तथा आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।



भाजपा नेताओं ने राज्य स्थापना दिवस की खुशी मनाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से 11 लोकसभा सीट मांगने के बाद 8 सीट पर भाजपा के सांसदों के निर्वाचित होने के बावजूद तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व की सरकार में अटल जी ने अपने वादों को पूरा करते हुए 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी थी। आज छत्तीसगढ़ 22 साल की यौवन अवस्था में हैं। उन्होंने कहा, पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विगत 15 वर्षो में छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में धूमिल हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव वापस लौटाने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के तहत भाजपा सरकार को सत्ता में वापस लाने का आहवान किया। 

इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, मंत्री दिनेश देवांगन, आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड, अजय तिवारी, रत्नेश चंद्राकर, रजा खोखर, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, लूकेश बघेल, देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार, रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. सुनील साहू, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, अलका बाघमार, मन्नू साहू, प्रवीण सेन, मुकेश दिल्लीवार, सुधा सिंह, ललित यादव, अशोक साहू, डॉ संतोष साहू, लक्ष्मीनाथ ठाकुर, सूर्यकांत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने