Top News

हाजी अली दरगाह पर दहशतगर्दाना हमले का ‘मुबय्यना’ खतरा

 

हाजी अली दरगाह पर दहशतगर्दाना हमले का ‘मुबय्यना’ खतरा
मुंबई पुलिस को दरगाह पर हमले की धमकी मौसूल हुई 

मुंबई : आईएनएस, इंडिया 

मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम को गुजिश्ता दिनों हाजी अली दरगाह पर दहशत गिरदाना हमले की धमकी मौसूल हुई है। जिसके बाद पुलिस मौका पर पहुंची और हाजी अली दरगाह को अलर्ट कर दिया। मौके पर एक बीडीडीएस और कानोंट वैन को रवाना किया गया। इस दौरान इलाके में प्रोजेक्ट साइट की छानबीन की गई। 

जराइआ ने बताया कि जब पुलिस ने काल करने वाले को दुबारा फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। फोन करने वाला कौन था, और काल करने की वजह क्या थी, इस बारे में भी तहकीकात की जा रही हैं। अब तक पता चला है कि फोन करने वाला उल्हास नगर का रहने वाला है और वो जहनी तौर पर मरीज है। उसका ईलाज भी जारी है। ये फोन आखिरी दिन 3 नवंबर को किया गया था। इससे कब्ल 20 अगस्त को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रुम को दहशत गिरदाना हमले की वार्निंग मिली थी। मुंबई के सीपी विवेक सालकर ने बताया था कि रात गए मुंबई में ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को कुछ पैगामात मिले थे, जिनमें दहशत गिरदाना हमले की धमकियां दी जा रही थीं। उन पैगामात में उदयपुर और अमरावती के वाकियात का जिÞक्र करते हुए कहा गया कि हिन्दोस्तान में 26.11 के वाकिये को दुहराया जा सकता है।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने