अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल
नई तहरीक : दुर्ग
अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को श्रीलंका में 13 से 23 नवंबर तक होने वाली कामनवेल्थ चेस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। किरण की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।
जिला शतरंज संघ के संरक्षक प्रवीण भाई आड़तिया, डॉ राहुल गुलाटी, अशोक राठी, प्रहलाद रुंगटा एवं संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्याय दिनेश जैन, ललित वर्मा, मोरध्वज चन्द्राकर, एसके भगत, दिनेश नालोडे, सचिव मिथिलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी, सह सचिव रॉकी देवांगन, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, जवाहर राजपूत, राजकुमार ताम्रकार, अजय राय, दिव्यांशु उपाध्याय, महेश दास ने किरण के निवास पहुंचकर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय शतरंज टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
किरण अग्रवाल प्रदेश की मात्र महिला शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्हें विश्व शतरंज महासंघ द्वारा वूमेन फिडे मास्टर का टाइटल दिया गया है। लगभग 15 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी है। किरण की उपलब्धियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें 1986 में विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।