Top News

राज्य स्तरीय अंडर-9 शतरंज चयन स्पर्धा 5 दिसंबर से

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा 4 खिलाड़ियों का चयन

नई तहरीक : दुर्ग 

प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ द्वारा श्री रमेश चंद्र फाउंडेशन के सहयोग से 5 दिसंबर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर 9 बालक एवं बालिका शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन में किया गया है। 

प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को श्री रमेश चंद्र फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल 5 चक्र में होने वाली स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय नियम के आधार पर स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी। स्पर्धा में चयनित चार विजेताओं (दो बालक, दो बालिका) इंदौर में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित 35 वीं नेशनल अंडर 9 चेस चैंपियनशिप के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर अनीस अंसारी एवं डिप्टी आर्बिटर मिथिलेश बंजारे होंगे।

स्पर्धा में प्रवेश के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे (7987130326) अनीस अंसारी (6261980179) राकी देवांगन, मिथिलेश बंजारे (6265079866) तुलसी सोनी एवं  ईश्वर सिंह राजपूत ( 7999636611) से संपर्क करने कहा गया है। प्रतिभागियों का आॅल इंडिया चेस फेडरेशन में पंजीकृत होना अनिवार्य है। प्रवेश की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 निर्धारित है। 

आज पढ़ें :

  1. धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण में मिले फटे बारदाने
  2. बालिका छात्रावास में हो स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
  3. चीन में अब बच्चे नहीं खेलते वीडियो गेम
  4. बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हुई भारत जोड़ो यात्रा
  5. 10 दिनों तक गोल-गोल घूमने वाली चीनी भेड़ों का राज
  6. ‘आई फोन’ बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री में मुलाजमीन का हंगामा



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने