उरला में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक, मिशन 2023 के लिए दिए टिप्स
नई तहरीक : दुर्ग
प्रदेश की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़कर 2023 में बीजेपी सरकार की वापसी को लेकर गंभीर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त विधान सभा प्रभारियों द्वारा प्रत्येक विधान सभा व मंडल स्तर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद वर्तमान में संगठन को मजबूत करने शक्ति स्तर के बूथ कार्यकर्ताओं को मैदान मारने के टिप्स देने के साथ ही चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इस क्रम में विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल लगातार शहर के सभी मंडलों के शक्ति केंद्रों में बूथ स्तर के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भूपेश सरकार की नाकामी व केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाने निर्देशित कर रहे हैं। इस श्रृंखला में शुक्रवार को सिकोला भाठा पटरी पार मंडल के वार्ड 57 व 58 तथा शक्ति नगर वार्ड 17 व 18 शक्ति केंद्रों की बैठक लेकर वे प्रत्येक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। बैठकमें पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री देवनारायण, सुनील अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे।
आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी आरंभ कर दी है। विधान सभा प्रभारी अग्रवाल द्वारा अब तक शहर के तीनो मंडलो के लगभग 75 बूथों के एक दर्जन से अधिक शक्ति केंद्रों का दौरा कर निरंतर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं 10 माह का लक्ष्य दिया जा रहा है। गत दिवस कसारीडीह बोरसी मंडल के पद्मनाभपुर, बोरसी, कसारीडीह में बैठक पश्चात शुक्रवार को शक्ति नगर, साई नगर व उरला शक्ति केंद्रों में बैठक हुई। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कांतीलाल जैन, वरिष्ठ नेता डोमार सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, विनायक नातू, महामंत्री पोषण साहू, राकेश यादव, पार्षद गायत्री साहू, हेमा शर्मा, जगदीश गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अहिल्या यादव, पीलिया साहू, रूपेश्वरी साहू, जितेंद्र राजपूत, मनोज यादव, नरेश शर्मा, जग्गी शर्मा, चंचल सेठिया, मनमोहन शर्मा, पूरन साहू, महिला मोर्चा की अंजू तिवारी, मंत्री उषा निर्मलकर, कृष्णा सिंह, कन्हैया देवागन, टीकम साहू, संतोष साहू, बुधारू साहू, रविंद्र दास, कुलदीप, अनिश साहू, पिंटू चंद्राकार, अशोक सेन, दिनेश साहू, शांति साहू, दिनेश ताम्रकार, अरविंद साहू, अंबिका प्रसाद देवांगन, शैलेश साहू, वामन शर्मा, संयोग बघेल, संजय निर्मलीकर, राहुल घोड़ेश्वार, कीर्तन साहू, खिलेश्वरी साहू, आशा साहू, चंदा देवागन, सुशीला साहू और के अच्यूत राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज पढ़ें :
- श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में जारी भागवत कथा का हवन, पूजन एवं शोभायात्रा के साथ हुआ समापन
- प्रकृति को समझकर कर्म करें, प्रकृति के साथ सामान्य जीवन बिताएं : आचार्य विशुद्ध सागर
- भावी पीढ़ी को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देना ही मुख्य उद्देश्य है : डॉ. सीएल साहू
- रोनालडो की मानचैस्टर यूनाईटेड में वापसी