Top News

भावी पीढ़ी को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देना ही मुख्य उद्देश्य है : डॉ. सीएल साहू

 हनोदा की बाल संस्कार शाला में बच्चे बनेंगे संस्कारवान

नई तहरीक : दुर्ग 

आधुनिकता के युग में हनोदा की बाल संस्कार शाला में 8 से 14 साल तक के बच्चों को संस्कारवान बनाने गायत्री परिवार हनोदा सकारात्मक पहल कर रहा है।

गायत्री परिवार के आचार्य गीतांजलि साहू व भेषराम पटेल ने बताया कि सुबह सबसे पहले प्रार्थना और राजकीय गीत कराया जाता है। तत्पश्चात गुरु वंदना, मंत्रोच्चार, योगाभ्यास व मनोरंजन के लिए खेलकूद करवाया जाता है। साथ ही प्रेरक कहानी के माध्यम से नैतिक व संस्कार की शिक्षा दी जाती है। बच्चों से कहा जाता है कि हर सुबह सोकर उठते ही हथेली देखकर ईश्वर, माता-पिता और धरती माता को प्रणाम करें। हर गतिविधि 5 से 10 मिनट तक करवाई जाती है। बच्चों की प्रतिभा निखारने चित्राकला, रंगोली, निबंध, कविता व महापुरुषों की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता कराई जाती है। समय-समय पर प्रोजेक्टर के जरिये संस्कृति व विरासत की जानकारी दी जाती है।

गायत्री परिवार के मार्गदर्शक डॉ. सीएल साहू ने कहा, भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक महिमा के बारे में जागरूकता और उसके माध्यम से दिव्य गुणों को विकसित करना एवं भावी पीढ़ी के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण में सुधार करना ही बाल संस्कार का मुख्य उद्देश्य है।

देवी प्रसाद साहू ने बताया कि पिछले कई दशकों से ग्राम में बाल संस्कार शाला का संचालन कर गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीण बच्चों को संस्कारवान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में इसका संचालन गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता गीतांजलि साहू व भेषराम पटेल द्वारा किया जा रहा है। इसके पहले विक्की साहू, प्रियंका चंद्राकर, माधुरी चंद्राकर, रानू साहू, गौकरण टंडन, शैलेश शर्मा आदि संचालन कर चुके हैं। शाला के संचालन की विशेष बात यह है कि वर्तमान में इसका संचालन करने वाले इसी शाल के विद्यार्थी थे। 

आज पढ़ें : 

  1. श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में जारी भागवत कथा का हवन, पूजन एवं शोभायात्रा के साथ हुआ समापन
  2. विधानसभा प्रभारी शहर के 75 बूथों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू 
  3. प्रकृति को समझकर कर्म करें, प्रकृति के साथ सामान्य जीवन बिताएं : आचार्य विशुद्ध सागर
  4. रोनालडो की मानचैस्टर यूनाईटेड में वापसी 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने