Top News

श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में जारी भागवत कथा का हवन, पूजन एवं शोभायात्रा के साथ हुआ समापन

 

नई तहरीक : दुर्ग 

श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मन्दिर गंजपारा में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का गुरुवार को हवन, पूजन व शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह और भक्ति का मनोरम वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल कथावाचक आचार्य डॉ विक्रांत दुबे ने सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने भक्तों को गुरुजनों एवं माता-पिता को सम्मान देने, गौ सेवा करने, वृद्ध, गरीब, असहाय, मंदबुद्धि की मदद करने की सीख देते हुए सदैव परोपकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बस्ती, शहर और गांव का माहौल पवित्र व धार्मिक बन जाता है। सभी में आपसी सहयोग, प्रेम व परोपकार की भावना आती है।

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस आचार्य विक्रांत दुबे ने भागवत कथा का महत्व सुनाया। उन्होंने कहा कि हम ही परीक्षित हैं। सप्ताह में सात दिन होते हैं। इनमें से किसी एक दिन हमारी मृत्यु सुनिश्चित है। मृत्यु मंगलमय हो तो कुछ बात है। जिस प्रकार जीना एक कला है, उसी प्रकार मरना भी एक कला है। हमारी मृत्यु सुधर गई तो परलोक सुधर जाता है। रामायण हमें जीना सिखाता है और भागवत मृत्यु को आनंददायक बनाने की कला सिखाती है। 

उन्होंने कहा, मन भटकता है तो उसे फटकारो। वह बहुत डरपोक होता है। एक बार डरा दोगे तो पाप नहीं करेगा। उसे साधना की लकड़ी से पीटकर समझाओ। धुंधकारी भी भागवत सुनकर मोक्ष पा गया। इस प्रकार जीते जी मोक्ष को प्राप्त कराने वाली कथा भागवत है। आचार्य जी ने कहा कि पूर्ण वैराग्य होने पर ही ज्ञान मार्ग में सफलता मिलती है। 

श्री सतीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा में आयोजित भावगत कथा की विशेष बात यह रही कि कथा के मुख्य आचार्य डॉ विक्रांत दुबे जी संगीतमय कथा कर रहे हंै इसके साथ मूल पारायण युक्त श्रीमद् भागवत महापुराण का वाचन प्रधानाचार्य डॉ चंद्रकांत दुबे के सानिध्य में अलग से हो रहा है जो सामूहिक मूल पारायण कथा में अनेक भक्तों द्वारा अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए मूल परायण का पाठ 11 विद्वान पंडितों द्वारा किया जा रहा है। इस पारायण भागवत कथा से निश्चित ही सबका कल्याण होगा क्योंकि पूर्वजों के उद्धार के लिए भागवत कथा को ही मूल बताया गया है। इस पारायण में आचार्य विद्याधर तिवारी, आचार्य गुलशन शर्मा, नवीन अवस्थी, पंकज अवस्थी, यश शर्मा, रमेश शर्मा, विनय मिश्रा, गुल दत्त पांडे भक्तों के निमित्त व सभी के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत हो रहा है।

मन्दिर समित्ति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि कथा के अंतिम दिवस मन्दिर परिसर में सभी यजमान, आचार्य डॉ विक्रांत दुबे, आचार्य डॉ चंद्रकांत दुबे एवं 11 विद्वान पंडितों द्वारा हवन पूजन कराया गया, जिसमें प्रमुख यजमान परिवारों के साथ साथ सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित होकर लाभान्वित हुए। हवन पूजन पश्चात कथा स्थल दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा पश्चात धर्मप्रेमियों को प्रसाद वितरण किया गया। 

कथा एवं शोभायात्रा में तरुण पांडेय, दिनेश शर्मा, सरिता शर्मा, अनिता अग्रवाल, सरोज जोशी, मिथला देवी शर्मा, तारा देवी पुरोहित, राहुल शर्मा, ललित शर्मा, मनीष सेन, चंचल शर्मा, मोना शर्मा, प्रभा शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, रेखा रुंगटा, सविता बावनकर, सुनीता गुप्ता, प्रभा शर्मा, कुलेश्वरी जायसवाल, सरिता वर्मा, माया वर्मा, ललिता सिन्हा, रुकमणी सिन्हा, लक्ष्मी यादव, संध्या वर्मा, क्षया वर्मा, महेंद्र साहू, विनय मिश्रा, महेंद्र भूतड़ा, सूजल शर्मा, वाशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

आज पढ़ें : 

  1. विधानसभा प्रभारी शहर के 75 बूथों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू 
  2. भावी पीढ़ी को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देना ही मुख्य उद्देश्य है : डॉ. सीएल साहू
  3. रोनालडो की मानचैस्टर यूनाईटेड में वापसी 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने