Top News

छत्तीसगढ़ स्तरीय महिला अधिवेशन 4 को

 नई तहरीक : दुर्ग 

आनंद समवशरण प्रांगण में युवाचार्य भगवंत श्री महेंद्र ऋषि छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि, साध्वी सन्मति जी के सानिध्य में छत्तीसगढ़ स्तरीय महिला अधिवेशन आयोजित किया गया है। 

आयोजन में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विभिन्न शहरों एवं अनेक ग्रामीण अंचलों से श्रमण संघ परिवार के सदस्य, महिला सदस्य हिस्सा लेंगे। अधिवेशन की शुरुआत सुबह 8:30 बजे होगी। 2 सत्र में आयोजित होने वाले अधिवेशन में युवाचार्य भगवंत महेंद्र ऋषि जी, हितेंद्र ऋषि जी, साध्वी सन्मति जी सहित अन्य साध्वी ज्ञान, ध्यान सिखाएंगे। 

श्रमण संघ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता श्री श्रीमाल व मंत्री सपना संचेती ने छत्तीसगढ़ के सभी श्रमण संघ परिवार से आयोजन में उपस्थिति का आग्रह किया है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने दी। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने