Top News

शिक्षक दिवस पर स्काउड-गाइड ने किया रक्तदान


नई तहरीक : दुर्ग 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव, विधायक महासमुंद विनोद सेवन लाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में मेगा ब्लड डोनेट कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस श्रृंखला में भारत स्काउट गाइड जिला दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख व जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर के मार्गदर्शन में शासकीय जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउटर गाइडर, रोवर-रेंजर तथा आमजन द्वारा रक्तदान किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख, अविनाश चंद्राकर, जिला मुख्य आयुक्त, जिला संघ उपाध्यक्ष सुनीता बोहरा, संजय बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति में जितेंद्र जैन, फनेन्द्र कुमार लोधी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट, मोहन लाल साहू, शाउमावि गबदी, रजत दास मानिकपुरी, विवेकानंद ओपन रोवर क्रू दुर्ग द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड नेहा राजपूत, कार्यालय सहायक नंद कुमार यादव, योगेन्द्र साहू, अमृत कुमार, हरीश कुमार ने ओपन यूनिट से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के लिए जिला आयुक्त गाइड वर्षा ठाकुर के साथ जिला पदाधिकारियों का आशीष प्राप्त हुआ।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने