Top News

पवन भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित


नई तहरीक : दुर्ग 

भाजपा किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू (बालोद) को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल, संदीप शर्मा, प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री द्वारकेश पांडे, युधिष्ठिर चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, अजय साहू, गोमती द्विवेदी, प्रदेश मंत्री राहुल टिकरिया, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर, प्रेम लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालोद विनोद गिरि गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष छगन साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी प्रशांत चंद्राकर, दुर्ग भिलाई जिला अध्यक्ष निश्चय वाजपेई, महामंत्री श्याम सुंदर जयसवाल आदि मौजूद थे। 


शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने मु­ो जो अवसर प्रदान किया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि बालोद जिले से छत्तीसगढ़ में संदेश लेकर जाएंगे कि 2018 में किसानों से धोखा कर कांग्रेस ने सरकार बनाई। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने से प्रदेश के किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के तीन सालों में किए कार्याें को आगे लेकर जाना है और अंतिम पंक्ति तक किसानों के साथ कांग्रेस की धोखाधड़ी को जाहिर करना है। जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने अब तक एमएसपी की राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने जिले में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को आईना दिखाने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह को जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन को अनके लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। इनमें मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, सुंदरलाल चंद्राकर, बलदाऊ चौहान, हेमंत देशमुख, राजू देशमुख, महामंत्री मुकेश चंद्राकर, सोनू राजपूत, मंडल अध्यक्ष पत्ते वर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, नगर अध्यक्ष लोकेश देवांगन, राजू सिन्हा, यशवंत बंजारे, गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हैं। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने