Top News

भाजपा गंजपारा सदर मंडल ने किया वृहद पौधरोपण


सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान 

नई तहरीक : दुर्ग 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, गंजपारा सदर मंडल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला  गवर्मेन्ट स्कूल के पीछे मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा के नेतृत्व में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अंतर्गत क्षेत्र में निवासरत रहवासियों के अलावा छात्रां व भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण करने से हुई। इस दौरान शाला में उपस्थित विद्यार्थियों को बिस्कुट एवं चॉकलेट वितरित की गई। सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रथम आने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उनसे प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रहित के संकल्पों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा की पूर्व मंत्री उषा टावरी, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा व मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने संबोधित किया। संचालन राहुल पंडित, मंडल महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी गुलाब वर्मा, सह प्रभारी प्रशान्त जोशी व ऋषि यादव थे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, नटवर ताम्रकार, जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, सह प्रभारी विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री गजेंद्र यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्रकार, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सरिता मिश्रा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र चंदेल, चैनसुख भट्टड़, अजय तिवारी, मनोज सोनी, संदीप भाटिया, महेन्द्र दिल्लीवार, छन्नू यादव, संजय सिंह, मदन बढ़ाई, मंडल महामंत्री संदीप जैन, राहुल पंडित, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अजय चंद्रकार, मुकेश सोनकर, पार्षद पुष्पा वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा, प्रशान्त जोशी, श्यामा साव, मंत्री कृष्णा निर्मलकर, उमेश गोस्वामी, ऋषि यादव,  मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, देव वर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता वर्मा, ममता जैन, शिव नायक, अब्दुल हमीद अंसारी, अमर भोई, रवि ताम्रकार, हेमंत नेमा, रेखचन्द टावरी, टीकम साहू, खितजा नायक, महामंत्री ईश्वर देवांगन, भूपत यादव, प्रमोद नामदेव के अलावा स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने