भिलाई : उतई सक्षम जन फाउंडेशन द्वारा दीपसिखा हायर सेकेंडरी स्कूल उतई में सम्मान समारोह आयोजित कर शायर व गीतकार कासिम रायपुरी, पूर्व सैनिक लक्ष्मीकांत शिरके सहित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्या सरिता कुंजाम और राज्यपाल के हाथों सम्मानित शिक्षक सरवन यादव, राधे श्याम चंद्राकर, जोहान साहू, केआर सिन्हा प्राचार्य, कलाराम साहू विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शायर कासिम ने देश की खुशहाली के लिए जातपात से ऊपर उठकर काम करने की बात कही। पूर्व प्राचार्य राधेश्याम चंद्राकर ने संगठन के बारे जानकारी दी। आभार प्रदर्शन आयोजक प्रमोद जैन ने किया।