केशव शर्मा सचिव, रामू यादव संयुक्त सचिव
दुर्ग : शिव सतरूपा बारह ज्योतिर्लिंग सेवा समिति की बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारणी भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी गठित की गई। मंदिर समिति के तामेश तिवारी ने बताया कि समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुरानी कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारणी गठित की गई जिसमें अध्यक्ष मायाराम चंदेल, उपाध्यक्ष आंनद मधायानी, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव केशव शर्मा व संयुक्त सचिव रामू यादव नियुक्त हुए।
तिवारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर परिसर में जारी विकास कार्यों को गति देने समर्पित होकर काम करने की अपेक्षा की। बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।
