दुर्ग विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी राजीव अग्रवाल ने शहर के चारो मंडलो में क्रमवार बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
नई तहरीक : दुर्ग
मिशन 2023 को लेकर भाजपा ने मैदानी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधानसभा क्षेत्रो में सीनियर नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इस सिलसिले में रविवार को दुर्ग शहर विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी व रायपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शहर के चारो मंडलों में मंडल से लेकर बूथ अध्यक्षों तक के कार्यकर्ताओं की क्रमवार बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। साथ ही 9 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्राथमिकता से करते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर-घर जाने व मंडल से लेकर बूथ तक विद्यमान समस्यायों को प्राथमिकता से उठाने की अपील की। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकर, चैनसुख भट्टड़, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, मंत्री दिनेश देवांगन, बोधन यादव, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, सतीष समर्थ, विनायक नातू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, गोवर्धन जायसवाल सहित सभी मंडलों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और कार्यपद्धति का लिया फीडबैक
विधानसभावार मण्डल स्तरीय बैठक के तहत सर्वप्रथम गंजपारा सदर मंडल भाजपा कार्यालय, सिकोला भाठा पटरी मंण्डल में मानस शक्ति नगर, चंडी शीतला मंडल में परमेश्वरी भवन, गया नगर व कसारीडीह बोरसी मंडल में सांस्कृतिक भवन और बोरसी कालोनी में क्रमवार बैठक हुई जो दिनभर चली। बैठक के दौरान विधान सभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने सभी मंडलो में प्रत्येक वार्डो के बूथों की संरचना से लेकर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और कार्यपद्धति का फीडबैक लेते हुए कहा कि आगामी एक वर्ष प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती है। प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से आमजन बेहद त्रस्त है। विकास कार्य ठप्प पड़े हंै। युवा, किसान सभी परेशान हैं और शासकीय अधिकारी, कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने 2023 में भाजपा सरकार बनाने कमर कस कर अपने बूथों में जाए व जन-जन तक बीच भूपेश सरकार की विफलताओं को रखें।
विधानसभा प्रभारी अग्रवाल ने पदाधिकारियों से 9 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजधानी रायपुर आगमन पर आयोजित सम्मेलन में पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि अब भाजपा संगठन पूरी तरह राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है और दुर्ग शहर विधान सभा में कमल खिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने तक संघर्ष जारी रखेगा। बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित मंडल अध्यक्षों ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में मंडल महामंत्री गण देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार, राहुल पंडित, सुनील अग्रवाल, बंटी चौहान, पोषण साहू, राकेश यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षगण शीतल जांगिड़, गीता वर्मा, मौसमी ताम्रकर, अहिल्या यादव, पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, कांशीराम कोसरे, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन, शम्भू पटेल, गुलाब वर्मा, योगेन्द्र साहू, द्वारिका साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, संतोष कोसरे, सुनील साहू, संतोष तिवारी, कैलाश चन्द्राकर, राजेंद्र पाध्येय, सुरेंद्र कौशिक, अमजद अली, गोपी साहू, उपाध्याय रजनीश श्रीवास्तव, कलिंदरी साहू, प्रकाश ताम्रकार, जितेन्द्र साहू, मनहरन देवांगन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन, सहकोषाध्यक्ष कुणाल मिश्रा, मीडिया प्रभारी आसिफ अली, मंत्री टोमेश साहू, विरेंद्र तनना, गायत्री वर्मा, पार्वती पण्डित, भावना दिवाकर, जगदीश गुप्ता, राकेश साहू, देवेंद्र टण्डन, रोमनाथ साहू, रामावतार साहू, संजना चौबे, सरस्वती सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा यादव, गोपू पटेल, शुभम साहू, नवीन साहू, मीनाक्षी महोबिया, रेणुका देवांगन, दिनेश्वरी तुरकर, अम्बा ठाकुर, रितेश सोनी, दीपेन्द्र देशमुख, प्रदीप गजपाल, सोनिका रेवतकर, सीमा साहू, नीलू पाण्डे, नरेंद्र ताम्रकार, योगेन्द्रनाथ साहू, विजय साहू, उत्तम साहू, निशिकांत मिश्रा, विरेंद्र चन्द्राकर, श्यामलाल चन्द्राकर, शरद शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण, जाकिर खोखर, राधे कौशल, जीवन यादव, दीनदयाल सिंन्हा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

