Top News

शहर के इतिहास में पहली बार आयोजित दही-हांडी उत्सव में रायपुर की टोली ने मारी बाजी

विजेता को मिला 31000 का चेक
दही-हांडी उत्सव के दौरान म्यूजिकल लाइट शो ने किया आकर्षित

- सुनील शर्मा : दुर्ग


राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में शहर में पहली बार दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर की टीम विजेता रही। टीम को संगठन की ओर से 31000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के कन्हैया कमलेश मंडावी रहे। संगठन की ओर से आयोजित इस पहले विशाल कार्यक्रम में शहर की बड़ी आबादी ने अपनी भागीदारी निभाई। मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल थे। अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित संगठन के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। 21 अगस्त की शाम 6 बजे शहर के हृदय स्थल, पुराना बस स्टैंड में आयोजित उत्सव 5 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान दही लूटने वाली टोली ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रायपुर व दुर्ग की टीम में 60-60 सदस्य थे। टीम के सदस्यों ने दही लूटने का अथक प्रयास किया। अन्त में जय मां शीतला सोनझारी समिति रायपुर की टीम मटका फोड़ कर प्रतियोगिता अपने नाम करने में कामयाब रही। समिति के कमलेश मंडावी लगभग 70 फीट ऊंची बंधी दही हांडी फोड़ कर विजेता बने। 

म्यूजिकल लाईट शो ने किया रोमांचित

दही हांडी उत्सव के दौरान म्यूजिकल लाइट शो आकर्षण के कंद्र में रहा। उत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण, राधे-राधे, जय-जय श्री राम की जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था। अंत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी ने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के सहयोग के अलावा हजारों की संख्या में उत्सव में भागीदारी निभाने वाले शहरवासियों  के प्रति अभार व्यक्त किया। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने