Top News

तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए जलापूर्ति शुरू

सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी : सीएम बघेल
मुख्यमंत्री ने विकास के लिए करसा ग्राम पंचायत को 25 लाख और घुघवा के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा की



रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पाटन ब्लाक के करसा में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने करसा गौठान में गौ-मूत्र खरीदी का शुभारंभ किया। साथ ही समूह की महिलाओं से चर्चा कर आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके लोगों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली तिहार प्रदेश का पहला त्योहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं बारिश कम होने की वजह से दिक्कत भी है। सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़े जाने की मांग भी आ रही है। उन्होंने कहा, जलाशयों से किसानों की जरूरत के मुताबिक सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। फिलहाल तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने करसा ग्राम पंचायत के विकास के लिए 25 लाख और समीपस्थ ग्राम पंचायत घुघवा के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।

किसानों और ग्रामीणों की सरकार

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की सरकार है। हम किसानों की आय बढ़ाने निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल हमने समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी समृद्ध हुई है, धान का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। उत्पादन बढ़ा है। खेती छोड़ चुके लोग भी अब खेती से जुड़ने लगे हैं। गांवों के वे लोग जो खेती-किसानी छोड़कर शहरों में बसे थे, अब वे गांवों की ओर लौटने लगे हैं। खेती से जुड़ने लगे हैं। हमारी सरकार की नीतियों के चलते अब रिवर्स माईग्रेसन होने लगा है। 

जैविक खेती को दे रहे बढ़ावा

मुख्मयंत्री श्री बघेल ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने वाले किसान इसके लाभ से परिचित हो गए हैं। जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है, साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है, इससे राज्य में पशुपालन को बढ़ावा और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। गौठानों को हम आजीविका केंद्र के रूप में विकसित कर रहे है। हमारी बहनें यहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों को संचालित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में किसान सुगंधित धान बो रहे हैं, वहां के आगौठानों में धान कुटाई के लिए हालर मिल लगाए जाएंगे। करसा में हरेली तिहार के अवसर पर लोक खेलों की स्पधार्एंं भी हुई। गेंड़ी दौड़, गेड़ी बॉल प्रतियोगिता तथा भंवरा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुरस्कृत किया। 



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने