Top News

नाज़रीन नियाज़ी को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

राजधानी में नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित 
केसीजी जिले का नाम रौशन किया 

नाज़रीन नियाज़ी को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

✅ नई तहरीक : खैरागढ़

प्रदेश की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार, 29 मई को शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से नवाज़ा गया। खैरागढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला सोनभट्ठा में 2009 से पदस्थ नाज़रीन नियाज़ी को ये सम्मान बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य को देखते हुए सत्र 2024-25 के लिए दिया गया है। 

नाज़रीन नियाज़ी को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान


गौरतलब है कि नवाचारी शिक्षक समूह भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं देश का सबसे बड़ा समूह है, जो शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित स्व-प्रेरित नवाचारी गतिविधियां संचालित करता है। समूह द्वारा नाजरीन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में राज्य की ओर से उनकी प्रस्तुति और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने की वजह से प्रदत्त राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह के दौरान नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत की कार्यक्रम संयोजक सुनीता ठाकुर, नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत की चयन समिति के प्रमुख चंद्रप्रकाश नायक व समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।
शिक्षा के क्षेत्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर शिक्षिका नाज़रीन नियाज़ी ने खैरागढ़ संगीत नगरी सहित पूरे केसीजी जिले का नाम रौशन किया है।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने