✅ नई तहरीक : रायुपर
वैदिक नेचुरल हर्ब्स आर्गेनिक फार्मिंग प्रोडक्ट वैदिक ग्रुप के सौजन्य से ग्रास मेमोरियल मैदान में जारी माटी के रंग मेले के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्क़ष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए एमडी सलमा ने कहा, आज दौर बदल रहा है। महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं। हमें उन सभी बेटी तक पहुंचना है, जिन्हें शिक्षा की जरूरत है। महिलाओं और लड़कियों के लिए भी हम स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं। समारोह के दौरान सम्मानित होने वाली महिलाओं ने सैय्यद सलमा के प्रति आभार प्रकट किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में भामाशाह वार्ड की पार्षद रामहीन कुर्रे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की श्रचा वर्मा, छत्तीसगढ़िया पत्रकार लेखक पिलेश्वरी साहू, बेनज़ीर कादर, अधिवक्ता शोभा सेन्डे, समाजसेवी मीना जी, छत्तीसगढ़िया क्लासिकल डांसर नंदिनी ढगे सहित अनेक महिलाएं शामिल थीं। समारोह को सफल बनाने में बंसत साहू, अभय सिंह ठाकुर, गोस्वामी जी और माटी के रंग की टीम ने बेहतर किरदार अदा किया।