Top News

अंकित आईटी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां

क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल का दिया संदेश

क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल का दिया संदेश 

✅ नई तहरीक : भिलाई 

अंकित आईटी स्कूल के वार्षिकोत्सव में क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल, मानव जीवन चक्र पर प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि मयंक अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल और गुरुकुल अकादमी से के. सुरेश थे। समारोह में बच्चों ने रोकच प्रस्तुति दी। 

क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल का दिया संदेश


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिव्या अग्रवाल ने बच्चों के द्वारा प्रदर्शनी के लिए बनाए गए माडल्स को सराहते हुए उसे अच्छी पहल बताया और उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं मयंक अग्रवाल ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम की तारीफ करते हुए बच्चों को इसके लिए तैयार कराने वाली मैडम के प्रयास और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, बच्चों द्वारा डांस और कविता की प्रस्तुति के पीछे मैडम की मेहनत और लगन दिखाई दे रही है। के. सुरेश ने स्कूल के पर्यावरण मॉडल की तारीफ की और बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। 

खेल प्रतियोगिता में दिखी नन्हे बच्चों की प्रतिभा

क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल का दिया संदेश


इस दौरान बच्चों के बीच दौड़, बांधा दौड़, पार्टनर जंपिंग, कंची दौड़, म्यूजिकल चेयर, बॉल थ्रो, जलेबी दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शेख शबनम और आंचल मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया  गया। सांस्कृतिक प्रोग्राम के तहत बच्चों ने रोचक प्रस्तुति दी। मार्गदर्शन ज्योति मैडम का था। क्राफ्ट और मॉडल की जिम्मेदारी सायना मैडम और शहनाज मैडम ने निभाया। 

क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल का दिया संदेश


अंकित आईटी स्कूल की हेड मैडम रशीदा खातून ने बताया कि समारोह के दौरान अभिभावकों के बीच भी दौड़, कुर्सी दौड़, इन आउट गेम्स आदि प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ये जानकारी संस्था प्रमुख हुसैन अली ने दी।












Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने